फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में सिंचाई करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
अरमान। फाइल फोटो। खेत में करंट लगने से युवक की मौत की खबर के साथ लगाएं
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव गौरामई में रविवार रात फसल की सिंचाई के दौरान खेत की बाड़ में करंट उतर आने से उसकी चपेट में आकर अरमान (26) की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम गौरामई निवास अरमान पुत्र रिजवान सात भाई-बहनों में छठे नंबर के थे। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों के मुताबिक रविवार रात रिजवान अपने खेत पर गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। उनके खेत में घुमंतू पशुओं से फसल बचाने के लिए झटका मशीन की बाड़ लगी थी।
पूरे खेत में सिंचाई हो रही थी। इससे किसी तरह बाड़ में करंट आ गया और अरमान उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे के दौरान नजदीकी खेत में कुछ अन्य ग्रामीण भी सिंचाई कर रहे थे। उन्होंने परिवार वालों को सूचना दी, जिससे अरमान के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद अरमान के शव को खेत से बाहर निकाला गया। परिवार वालों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उन्होंने सोमवार सुबह शव को दफन कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि अरमान का निकाह करीब तीन साल पहले हुआ था। उसकी एक छोटी बच्ची है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें