फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूर्व मंत्री के भाई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में सपा के पूर्व मंत्री आबिद रजा के भाई व अन्य कर्मचारियों के बीच मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। क्षयरोग विभाग में तैनात सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर सुदेश सक्सेना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह लैब में काम कर रहे थे। तभी पूर्व मंत्री के भाई जिला कार्यक्रम समन्वयक आसिफ रजा ने उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की। आरोप है कि आसिफ ने उन्हें कमरे में बंधक बनाया। कर्मचारी संजीव राजपूत ने मारपीट का आरोप लगाया था। कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे में मिले साक्ष्य के आधार पर कोर्ट में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें