फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अराजक तत्वों ने मंदिर तोड़कर नामो-निशान मिटाया

विज्ञापन
बिल्सी का सिमर्रा भोजपुर गांव जहां दो दिन पहले पुराना शिव था,जो कुछ लोगों ने तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में अराजक तत्वों ने 30 साल पुराने शिव मंदिर में तोड़कर उसका मलबा तक गायब कर दिया। गांव के लोग पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का नामो निशान तक गायब देख हैरत में पड़ गए। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सिमर्रा भोजपुर में सरकारी जमीन पर बने शिव मंदिर पर गांव के लोग रोजाना-पूजा अर्चना करते थे। मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता था। गांव निवासी सत्यनारायन मौर्य, फकीरचंद्र ने बताया कि रविवार रात गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने मंदिर के शिवलिंग को उखाड़ दिया। इसके अलावा मंदिर की दीवारों को तोड़कर उसका मलबा तक गायब कर दिया।
सोमवार को गांव की कुछ महिलाएं मंदिर में जल चढ़ाने गईं तो वहां का हाल देखकर दंग रह गईं। अराजक तत्वों ने जहां मंदिर बना था उस भूमि को भी पूरी तरह से समतल कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जांच की जा रही है, जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें