फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई चंद्रप्रभु की शोभायात्रा

Thu, 19 Sep 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के जैन समाज की ओर से बुधवार को दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन पर भगवान श्री चंद्रप्रभु की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जो नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार बम्बा चौराहे होते हुए मोहल्ला संख्या आठ जैन मंदिर पर पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों से आए जैन समुदाय के लोगों ने शामिल होकर आरती कर मंगल कामनाएं की। इस मौके पर मृगांक जैन उर्फ टीटू, प्रशांत जैन, नीरज जैन, नीरेश जैन, अजीत जैन, अमित जैन, स्वीटी जैन रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें