बदायूं। परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को मानक के विपरीत दौड़ रहे स्कूली वाहनों की चेकिंग की। कई वाहन ऐसे मिले जिनमें मानक से अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा था। इसमें दो वाहन स्कूली थे, उनका चालान किया गया। एक वाहन का बीमा नहीं था। वाहन स्वामी को बीमा न कराने तक संचालन रोकने के लिए चालान किया गया। चार वाहन ऐसे मिले जो स्कूल वाहन नहीं थे। इन वाहनों में दो को सीज किया गया, दो के चालान किए गए। संवाद