प्रशिक्षणार्थी को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। संवाद
बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय परिसर में सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राखी बनाने के 35 प्रशिक्षणार्थियों और ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट के 31 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण समाप्त होने पर सभी को उपायुक्त (स्वत: रोजगार) ब्रजेंद्र शुक्ल ने प्रमाण पत्र बांटे। संस्थान निदेशक रोहित सिंह, पूर्णिमा शर्मा ने सभी समूह की महिलाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संवाद