बदायूं। जिले में करीब पौने तीन साल से पहले आईं आईएएस अधिकारी सीडीओ निशा अनंत का बृहस्पतिवार को शासन ने स्थानांतरण कर दिया। उनका स्थानांतरण बुलंदशहर में खुर्जा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर मैनपुरी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे ऋषिराज को भेजा गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में जनहित के तमाम काम किए। हालांकि उनकी कार्यशैली से कुछ विधायक उनसे खफा चल रहे थे। डेढ माह पहले जिले के जनप्रतिनिधि सीएम योगी से मिले थे और उन्हें जिले के कुछ अधिकारियों की सूची सौंपी थी। सूत्रों के मुताबिक इसमें निशा अनंत का भी नाम था। संवाद