बिल्सी के बहेटा गुंसाई रायसती मंदिर पर जात करने के लिए उमड़ी भक्तों का भीड़। संवाद
बिल्सी। आषाढ़ माह में तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाईं में बृहस्पतिवार से मेला श्री रामलीला एवं रायसती प्रबंध समिति की देखरेख में माता रायसती की पूजा-अर्चना शुरू हुई।
रायसती माता की जात करने हजारों की संख्या में आसपास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना की। रायसती माता की कीर्ति जिले के साथ अन्य प्रदेशों में भी है जहां से भक्तगण माता रानी की जात, पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। इस मौके पर गंगाशरण गुप्ता, नवनीत पुरी, मुरारी मौर्य, रामदास सागर, रामसेवक शाक्य, शिवलाल शाक्य, संदेश पुरी, वीरपाल सागर आदि मौजूद रहे। संवाद