सेंट्रो कार और टेंपो की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। हादसा बदायूं-दातागंज रोड पर मूसाझाग थाने के पास बुधवार रात हुआ। बदायूं की ओर से सवारियां लेकर दातागंज की ओर जा रहा टेंपो दूसरी ओर से आ रही सेंट्रो कार से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार दातागंज के अरेली मोहल्ला निवासी संजू मौर्य (25) की मौत हो गई। अलापुर थाने के गांव झंडपुर निवासी मोर सिंह के पुत्र भोलू (8) और भूप सिंह (17) घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार को छोड़कर भाग गया। कार से पुलिस को शराब की बोलत, गिलास और नमकीन मिली है। टेंपो स्वामी डहरपुरकलां के महेश की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।