- चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे पर कुंदरकी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। हरिद्वार जा रहे बिल्सी के तीर्थयात्रियों की कार चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे पर कुंदरकी के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया है।
मोहल्ला संख्या पांच निवासी नगर पालिका परिषद के लिपिक युधिष्ठर सिंह के छोटे भाई शैलेंद्र कुमार बृहस्पतिवार की शाम कार से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। उनके साथ कार में भतीजे निशांत के अलावा प्रदीप कुमार, मनीष और विवाक बाबू थे। कार चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे पर कुंदरकी के पास पंहुची, तभी आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
हादसे में शैलेंद्र, निशांत, प्रदीप, मनीष और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शैलेंद्र और निशांत को बरेली रेफर कर दिया गया। बाकी लोगों को कम चोटें आईं हैं।