उझानी। संदिग्ध हालात में यहां एक कार चालक की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ निवासी योगेश (34) दिल्ली में कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार सुबह वह दिल्ली से घर लौटे थे। इसी बीच उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने योगेश को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। संवाद