बिसौली। नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में मूलभूत सुधार के लिए कई ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। अधिशासी अभियंता पीके सागर ने बताया कि तहसील क्षेत्र में आने वाले 15 उप केंद्रोंं में से नौ ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर की बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिए शाम छह से रात 10 बजे तक बिजली उपकेंद्र पर एक जेई हमेशा रहेगा, जिससे कोई दिक्क़त होने पर उसका जल्दी समाधान हो जाए।
कस्बा रुदायन में पांच एमवी के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर उसके स्थान पर दस एमवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। उघैती बिजलीघर के लोड कम करने के लिए शासन स्तर से ग्राम शरह बरौलिया में एक सब स्टेशन स्वीकृत है। इसके निर्माण के लिए बिजली विभाग जगह तलाश रहा है। जगह मिलते ही बिजलीघर का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही गांव ललुआनगला में बिजलीघर प्रस्तावित है। इसके लिए भी विभाग जगह तलाश रहा है। संवाद