फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार अतिरिक्त बसों से एटा भेजे गए अभ्यर्थी, परीक्षा के बाद रोडवेज पर उमड़ी भीड़

Fri, 22 May 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लेखपाल भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद बृहस्वतिवार को शहर का रोडवेज बस स्टैंड अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ एटा रूट पर देखने को मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रोडवेज प्रशासन को तुरंत अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी पड़ी। इसके तहत एटा रूट पर चार अतिरिक्त बसें लगाकर अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वहीं, बरेली रूट पर स्थिति सामान्य रही। रोडवेज के एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए पहले से ही अतिरिक्त बसों की तैयारी कर ली गई थी। जैसे ही भीड़ बढ़ी, तत्काल बसें लगाकर व्यवस्था को संभाल लिया गया। अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी रखी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें