फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लखनऊ महारैली को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बहुजन समाज पार्टी की रणनीतिक बैठक मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बिसौली में हुई। ज़िलाध्यक्ष आरपी त्यागी ने अध्यक्षता की व मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयपाल सिंह मौजूद रहे। बैठक में नौ अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बहुजन समाज पार्टी की महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पूरी विधानसभा की जिम्मेदारी ज़िला कोषाध्यक्ष केके उपाध्याय और विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सागर को दी गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि लखनऊ की महारैली बहुजन समाज पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह रैली प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देगी और समाज के वंचित वर्ग की आवाज़ बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि बिसौली क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी यह संदेश देगी कि आज भी बसपा दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज की सशक्त प्रतिनिधि है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें