फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की खटारा बसें बनीं यात्रियों को मुसीबत

Sat, 18 Apr 2015 08:10 PM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-बदायूं वाया बिल्सी होकर चलने वाली सुबह साढ़े पांच बजे चलने वाली रोडवेज बस यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। इस बस की स्थिति काफी दयनीय होने के कारण आएं दिन रास्ते में खराब हो जाती है। कभी-कभी तो यहां से दिल्ली के लिए रवाना भी नहीं हो पाती। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि सुबह साढ़े पांच बजे बदायूं डिपो की बस रोजाना बिल्सी से दिल्ली के लिए जाती है। बस की स्थिति इतनी खराब है कि रास्ते में कई स्थानों पर बंद हो जाती है। जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता है। इधर, बस चालकों का कहना है कि बस स्थिति के बारे में डिपो के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। मगर, किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। जिससे यात्रियों में रोष है। उन्होंने एआरएम से इस रूट पर नई रोडवेज बस लगाएं जाने की मांग की है। ताकि यात्रियों को दिल्ली तक जाने में कोई परेशानी उठानी न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें