फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में 3.44 करोड़ से बनेगा बस अड्डा

Tue, 03 Sep 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी में अब 3.44 करोड़ से रोडवेज बस अड्डा बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने जगह चिन्हित कर ली है। बस अड्डा बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। बारिश का सीजन खत्म होने के बाद में यहां पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिल्सी कस्बे में पिछले कई साल से रोडवेज का बस अड्डा बनाने की मांग होती रही है। कई बसें भी बिल्सी से होकर निकलती हैं। लेकिन बस अड्डा न होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय विधायक हरीश शाक्य ने इसको लेकर शासन से पैरवी की। अब शासन से इसके निर्माण की मंजूरी मिल गई है। जनवरी 2024 में इसको लेकर जमीन की तलाश शुरू हुई। अब रोडवेज प्रशासन को बिल्सी नगर में प्राइवेट बस स्टैंड के पास में बस अड्डे को बनाने के लिए जमीन मिली है।

बस अड्डा बनने से इन रूटों पर चल सकती है बस
-बिल्सी के लोगों को अभी बरेली जाना हो तो वह पहले जिला मुख्यालय आते हैं। यहां से बरेली के लिए रोडवेज बस में चढ़ते हैं। जबकि रोडवेज बस स्टैंड बनने के बाद में बिल्सी से वजीरगंज होते हुए बरेली के लिए भी बस संचालित हो सकेगी। इससे बिल्सी सीधा बरेली से जुड़ जाएगा। बिल्सी-बिसौली-मुरादाबाद, बिल्सी से बहजोई, अमरोहा, बिजनौर के लिए सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगाें व व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से रोडवेज बस स्टैंड की मांग की थी, जो पूरी हो गई। जल्द ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है।
विज्ञापन

-हरीश शाक्य, विधायक बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें