फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराई रोडवेज बस, दो की मौत

सार

पुलिस ने बस कब्जे में लेकर उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस का अनुमान है कि बाइक सवार ओवरटेक कर रहे होंगे, जिससे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि किशनपाल के पिता ढाक वाली जियारत पर लाइनमैन हैं, जबकि सरजन का भाई सेवाराम पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी रोडवेज बस और उसके आगे पड़ी बाइक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज कस्बे में पेट्रोल पंप के नजदीक रोडवेज बस की टक्कर लगने से 18 वर्षीय किशनपाल और 17 वर्षीय सरजन की मौत हो गई। दोनों लोग बाइक पर अपनी बुआ के घर रुदैना जा रहे थे। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मानपुर कुलचौरा निवासी किशनपाल पुत्र अजयपाल और उसके गांव का सरजन पुत्र प्रेमपाल बुधवार शाम बिल्सी थाना क्षेत्र में अपनी बुआ के घर रुदैना गांव जा रहे थे। उस वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक किशनपाल चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज कस्बे के नजदीक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को मोर्चरी भिजवा दिया।
उनकी बाइक पर पावर कॉरपोरेशन लिखा था। विभाग के कुछ लोग उधर से गुजर रहे थे। उनके सूचना वायरल करने पर दोनों की पहचान हुई। पुलिस का अनुमान है कि बाइक सवार ओवरटेक कर रहे होंगे, जिससे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि किशनपाल के पिता ढाक वाली जियारत पर लाइनमैन हैं, जबकि सरजन का भाई सेवाराम पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन है। अजयपाल ने बताया कि किशनपाल पांच भाइयों दो से छोटा था। सरजन पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उनके परिवार वाले मोर्चरी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें