फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलते ही सराफा बाजार ग्राहकों से हुए गुलजार

Thu, 14 Apr 2016 12:00 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सराफा
विज्ञापन
भाजपा के आश्वासन के बाद माने सराफा व्यापारी 26 अप्रैल तक के लिए हड़ताल को किया स्थगित सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल आखिरकार 44वें दिन समाप्त हो गई। केंद्रीय सराफा एसोसिएशन पदाधिकारियों की टीम को भाजपा के शीर्षस्थ पदाधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद इस हड़ताल को 26 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को सराफा बाजार खुलने पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इससे सराफा बाजार गुलजार नजर आया। सराफा बाजार में ग्राहकों में भारी भीड़ उमड़ने से सराफा व्यवसायियों के के चेहरे खिले-खिले नजर आए। हड़ताल समाप्त करने की जानकारी सराफा एसोसिएशन को मंगलवार रात को मिल गई थी, लेकिन बाजार बंदी के दौरान सराफा व्यापारियों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता को दुकानों और शोरूम की चाबियां सौंप दी थीं। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक सूर्य प्रकाश वैश्य के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानों की चाबियां बुधवार सुबह को लीं और अपनी दुकानें खोलीं। प्रदेश संरक्षक वैश्य ने बताया कि सराफा एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से मिले थे। उन्हें 45 मांगों वाला एक मांगपत्र दिया था, जिस पर जल्द ही सहमति देने का आश्वासन भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं ने दिया है। इस वजह से 26 अप्रैल तक के हड़ताल को स्थगित किया गया है, यदि उन लोगों की मांगों को नहीं सुना गया, तो संगठन दोबारा हड़ताल पर चला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें