बदायूं। शहर में गद्दी चौक पर एक युवक से मारपीट करने वालों ने शुक्रवार को भी एक युवक की पिटाई कर दी, जिससे युवक को काफी चोटें आईं हैं। उसने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा निवासी सलमान का कहना है कि बृहस्पतिवार को अज्जू, पवन यादव, अज्जू कश्यप, अभय कश्यप, अक्षय मौर्य और अभिषेक ने मिलकर जवाहरपुरी निवासी हर्ष गुप्ता के साथ मारपीट कर दी थी, जिससे उसको काफी चोटें आई थीं। इस संबंध में हर्ष ने सभी आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है। शुक्रवार को सलमान डीएम रोड पर गया था। तभी आरोपी पवन यादव, विपिन यादव और उसकी बहन पिंकी यादव ने अपने साथियों के साथ उसको घेर लिया। उससे कहा कि उसने ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी बात पर तीनों भाई-बहन ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसको काफी चोटें आई हैं। इस संबंध में सलमान ने तीनों भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
फेसबुक आईडी हैक कर डाली आपत्तिजनक वीडियो
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की फेसबुक आईडी हैककर आपत्तिजनक वीडियो डाल दी गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी मोनू का कहना है कि वह बहुत कम फेसबुक का प्रयोग करता था। इससे साइबर अपराधियों ने उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली और उस पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए गए। इस पर उसने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
छेड़खानी के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक छेड़खानी के आरोपी ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक अपने मोहल्ले के ही युवती से मोबाइल पर बातचीत करता था। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बारे में युवती के पिता तो जानकारी हो गई थी, जिससे उसने बृहस्पतिवार को युवती की ओर से युवक के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एसएसपी को तहरीर दिलवा दी। जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश कर दिए थे। इसमें कार्रवाई हो पाती, जिससे पहले युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार वालों ने उसे शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्वनोई ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हैं। इसमें युवक के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद