फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के शव की तलाश में पुलिस ने जेसीबी से खुदवाया खेत

विज्ञापन
जानकारी देती लापता युवक की मां मोहना देवी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली पुलिस ने लापता युवक के शव की तलाश में जेसीबी से संग्रामपुर के एक किसान का खेत की खोदाई करा दी। लेकिन शव नहीं मिला। पुलिस ने जिन आरोपियों की निशानदेही पर जेसीबी चलाई थी, उन्हें छोड़ दिया है। इस पर युवक के परिवार वालों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सेटाखेड़ा निवासी 19 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र भीमसेन दो फरवरी, 2022 से लापता है। परिवार वालों ने उसी वक्त उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जब युवक का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने पिछले माह अपहरण के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। परिजनों का आरोप था कि ओमप्रकाश का उस व्यक्ति की बेटी से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसके चलते उसने ओमप्रकाश को अपहरण करके मार दिया।
ओमप्रकाश की मां मोहना देवी के मुताबिक दो दिन पहले कोतवाली पुलिस ने आरोपी व्यक्ति और उसके बेटे को पकड़ा था। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने ओमप्रकाश का शव संग्रामपुर गांव के अख्तर के खेत में दबा हुआ बताया था। उनकी निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने जेसीबी से खेत की खोदाई करा दी। जहां-जहां आशंका थी, वहां जेसीबी चलवाई, लेकिन कुछ नहीं मिला। मोहना देवी ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सुबूत मिटाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। इसमें कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। अभी मामले में कोई सुराग नहीं मिला है। इससे पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। -पवन कुमार, सीओ बिसौली

बिसौली पुलिस ने इसी जगह जेसीबी से खुदवाया खेत। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें