उझानी। बमनौसी गांव के पास सांड़ ई- रिक्शा से भिड़ गया। ई-रिक्शा पलटने से महिला समेत युवक घायल हो गया।
हादसा शुक्रवार अपराह्न करीब चार बजे कादरचौक क्षेत्र के गांव बमनौसी के पास हुआ। मुस्कारा निवासी विष्णु (25) पुत्र महेंद्र और उसी के गांव की राजिया (35) पत्नी रहमुद्दीन घर लौटने के लिए उझानी बाजार से ई-रिक्शा में बैठे। बताते हैं कि बमनौसी के पास खेत से निकले सांड़ ने ई- रिक्शा पर हमला कर दिया। सांड़ की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में घायल विष्णु और राजिया को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बाद में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद