फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में बुलंदशहर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुड़िया धुरेकी कस्बे के नजदीक किसी वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय रविंद्र की मौत हो गई। रविंद्र बुलंदशहर जिले में स्याना के रहने वाले थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि वह किसी काम से यहां आए थे और पैदल मानपुर गांव जा रहे थे, तभी मुड़िया धुरेकी कस्बे के नजदीक किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उस वक्त उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। बाद में पुलिस ने छानबीन की, तब नाम-पता ज्ञात हुआ। इसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें