फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा ने किसान को पटककर मार डाला

सार

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सराय पतीसा में शुक्रवार शाम एक छुट्टा भैंसे ने 60 वर्षीय गंगाधर को पटककर मार डाला।गंगाधर खेत पर चारा काट रहे थे, तभी भैंसे ने हमला कर दिया।सूचना पर पुलिस ने किसान के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
मृतक गंगाधर । संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सराय पतीसा में शुक्रवार शाम एक छुट्टा भैंसे ने 60 वर्षीय गंगाधर को पटककर मार डाला। गंगाधर खेत पर चारा काट रहे थे, तभी भैंसे ने हमला कर दिया। परिवार वाले उन्हें मुरादाबाद ले जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम चार बजे की है। परिवार वालों के मुताबिक गंगाधर चारा काट रहे थे। तभी एक छुट्टा भैंसा आ गया। उसने किसान पर हमला बोल दिया। भैंसे ने किसान को उठाकर पटक दिया। किसान की दोनों जांघों में सींग घुस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे तमाम किसान लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल भैंसे को भगाया। परिवार वाले घायल किसान को इलाज के लिए निजी वाहन से मुरादाबाद ले गए, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।
परिवार वाले रास्ते से शव वापस ले आए। सूचना पर पुलिस ने किसान के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टा भैंसा काफी खतरनाक है। वह खेतों में लोगों को देखकर हमला बोल देता है। उसे पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें