फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच केंद्रों पर हुई बुद्ध-आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Mon, 17 Nov 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
बदायूं। द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को बुद्ध-आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई। कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस वार्षिक प्रतियोगिता को लेकर जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परीक्षा सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता के लिए बनाए गए केंद्रों में ओमकाश शर्मा इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज, देवकीनंदन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कॉलेज वजीरगंज, संविलियन विद्यालय सैदपुर, इस्लामिया पब्लिक स्कूल बिसौली तथा श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं शामिल रहे। शाखा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानन्द बौद्ध ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में बुद्ध-आंबेडकर के विचारों, इतिहास और संविधान संबंधी ज्ञान का विस्तार करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें