फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट फाइल संवरिया आ जाओ एक बार.. भजनों में बही बृज की बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गूंज सामाजिक जनकल्याण शिक्षा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार देर रात तक चले एक शाम बांके बिहारी के नाम कार्यक्रम में बृज रसिका दीपा दीदी ने राधा-कृष्ण की भक्ति से सराबोर भजन सुनाकर श्रोताओें को भाव विभोर कर दिया। संवरिया आ जाओ एक बार और नंद गांव के छोर.. बरसाने के छोरी, होली है पर महिलाएं झूम उठीं। कई और भजनों पर भी उनके पैर थिरकते नजर आए। भगवान दास पैलेस में एक शाम बांके बिहारी के नाम की शुरूआत देर शाम हुई। सांसद बीएल वर्मा और बिल्सी से भाजपा विधायक आरके शर्मा और बदायूं पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने भजन गायिका दीपा दीदी को सम्मानित किया। इसी के साथ बृज रसिका ने भजन सुनाने शुरू किए तो सिलसिला आधी रात के बाद तक चला। संवरिया आ जाओ एक बार और काली कमली वाला मेरा यार है समेत होली के भजन सुनाए तो श्रोता झूमते रहे। महिलाओं ने उनके भजनों पर जमकर नृत्य किया। भजनों के बीच उन्हें राधा कृष्ण की महिमा का गुणगान भी किया। बृज रसिका दीपा ने करीब आधा दर्जन भजन सुनाए। हर भजन के साथ ही उनका अंदाज श्रोताओं को भव विभोर करता चला गया। भजन संध्या के दौरान आयोजक मंडल की ओर से महिलाओं को मजीरा और पटका भी भेंट किए गए। आयोजक मंडल के सदस्यों में किशनचंद्र शर्मा, राजन मेंदीरत्ता, गौरी थरेजा, ऊषा शर्मा ने दीपा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर शारदेंदु पाठक, अखिल अग्रवाल, राकेश खंडूजा, अमित प्रताप सिंह, रानी सिंह पुंडीर, संजीव शर्मा, रोहन शर्मा, प्रदीप गोयल, मनोज गोयल, राहुल यादव, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें