फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर और साबुन का नमूना फेल, विधिक कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बदायूं। कोरोना काल में तमाम सैनिटाइजर और साबुन कंपनियां कोरोना से बचाव को अपने उत्पादों को बेहतर बताने के लंबे-चौड़े दावे कर रही हैं। कोरोना संक्रमण के बाद से ही कई कंपनियों ने मुनाफा कमाने के लिए सैनिटाइजर बाजार में उतार दिए थे। इनमें कई कंपनियों के उत्पाद मानकों पर खरे नहीं हैं। प्रयोशाला से आई रिपोर्ट के बाद यह साफ हो गया है। औषधि प्रशासन विभाग ने पिछले महीनों छापामारी के दौरान सैनिटाइजर और साबुन के नमूने भरे थे। उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें रुड़की की ऑरमिट कंपनी के औरीक्लीन हैंड सैनिटाइजर का नमूना फेल हो गया है। इस सैनिटाइजर में इथेनॉल का मात्रा मानक के अनुसार नहीं मिली है। वहीं हिमाचल की एलिना कॉस्मेटिक कंपनी के नोमार्क्स साबुन का नमूना भी मानक पर खरा नहीं उतरा। साबुन का वजन मानक के अनुसार नहीं पाया गया। औषधि प्रशासन विभाग की ओर से दोनों कंपनियों को नोटिस दिया गया। इसमें एलिना कॉस्मेटिक ने जवाब भी भेजा है। कंपनी का कहना है कि पैकिंग के समय उत्पाद में नमी ज्यादा होती है जो बाद में कम हो जाती है ऐसे में वजन में अंतर आ जाता है। औषधि प्रशासन विभाग ने दोनों कंपनियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में मुख्यालय को भी लिखा गया है। --------- रुड़की की कंपनी का सैनिटाइजर और हिमाचल की कंपनी के साबुन का नमूना फेल हुआ है। दोनों मामलों में मुख्यालय को लिखा गया है। निर्माता और विक्रेता के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में विवेचना चल रही है। - नवनीत कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें