फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज पीलीभीत से भिड़ेगी बदायूं अंडर-19 की टीम

Sun, 07 May 2023 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
-बरेली के एसआरएमएस स्टेडियम में खेला जाएगा 50-50 ओवर का क्रिकेट मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर पिछले दिनों जिलास्तर पर अंडर-19 टीम बनाई गई थी। इसका पहला मैच पीलीभीत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ रविवार को बरेली में होगा। इसके बाद में आठ मई को शाहजहांपुर के साथ मैच होगा। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मंडल की टीम को शामिल किया जाएगा।
बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष बाबू शर्मा के मुताबिक 50-50 ओवरों का मैच कराया जाएगा। इसमें प्रदर्शन के आधार पर युवाओं को जिला स्तरीय टीम में शामिल किया गया। अब बरेली मंडल के सभी जिलों में भी टीमों का गठन हो गया है। इन टीमों के सदस्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा, जिसके आधार पर उनका चयन बरेली मंडल की टीम होगा। इसके लिए सभी जिलों की टीमों का मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे पहला मैच बदायूं की अंडर-19 और पीलीभीत की अंडर-19 टीम के बीच सात मई को बरेली के एसआरएमएस स्टेडियम में होगा। इसके बाद बदायूं की अंडर-19 क्रिकेट टीम का मैच आठ मई को शाहजहांपुर और नौ मई को रनरअप का मैच होगा। 10 मई को विजेता टीम के बीच में मैच होगा। सभी मैच 50-50 ओवरों के होंगे। सचिव संतोष बाबू शर्मा ने बताया कि अंडर-19 के क्रिकेटर अपने साथ फार्म रसीद व आधार कार्ड साथ में ले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें