बदायूं। रामपुर में इंटर स्कूल सेवन साइड स्टेट लेवल सब जूनियर बॉयज हॉकी टूर्नामेंट 13 से 15 नवंबर तक होगा। इसमें बदायूं हॉकी की टीम प्रतिभाग करेगी।
टीम का पहला मुकाबला 13 नवंबर को होगा। बदायूं टीम में सौरभ, विवेक, करन, शिवम, बृजराज, प्रतीक, अनमोल, आयुष और रचित का चयन हुआ है। टीम को अच्छे खेल के लिए जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज शर्मा, सचिव मधुकर मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ा अधिकारी नाजिया बेगम और कोच सैयद आविद अली ने शुभकामनाएं दीं। संवाद