फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: बच्चे को पीटने को लेकर जगत स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा, ग्रामीणों ने स्टाफ को अंदर बंद कर जड़ा ताला

Sat, 17 Sep 2022 01:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बच्चे को पीटने को लेकर ग्रामीणों ने जगत स्वास्थ्य केंद्र में जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का हंगामा देखकर स्टाफ ने भी अंदर से ताला लगा लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में जगत स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को पीटने को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। आसपास के तमाम लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बाहर से ताला डाल दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ आ गया था और अपने काम में लग गया था। ग्रामीणों का हंगामा देखकर स्टाफ ने भी अंदर से ताला लगा लिया। बाद में इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगी रही। फिलहाल दोपहर तक हंगामा प्रदर्शन चलता रहा लेकिन ग्रामीण बच्चे से मारपीट करने वाली डॉक्टर और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें