कुंवरगांव थाने में छात्राओं ने सीखा पुलिस का कामकाज
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के कुंवरगांव के लाला सियाराम इंटर कॉलेज व सेठ छदम्मीलाल इंटर कॉलेज की पचास छात्राएं बुधवार को कुंवरगांव थाने पहुंचीं।
दसवीं व बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने यहां पुलिस के कामकाज का तरीका देखा और शिकायत दर्ज कराने से लेकर निस्तारण तक की जानकारी ली। इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा ने उन्हें पूरे थाने का भ्रमण कराकर सभी पटलों के काम के बारे में बताया।