फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की हाई रिस्क श्रेणी में बदायूं

Thu, 10 Aug 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन
स्वास्थ्य निदेशालय ने बदायूं को स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के लिहाज से हाई रिस्क जिलों की श्रेणी में रखा है। इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य निदेशालय से दिशा निर्देश मिलने के बाद जिले में अलर्ट कर दिया गया है। संक्रामक रोग नियंत्रण सेल को निगरानी और रोगियों की तलाश का आदेश दिया गया है। जिले में पिछले पांच साल में स्वाइन फ्लू के आठ केस सामने आ चुके हैं। इनमें तीन लोगों की जान भी जा चुकी है। सूबे में पिछले सप्ताह स्वाइन फ्लू की दस्तक के बाद स्वास्थ्य निदेशालय ने ऐसे जिलों की सूची तैयार की है जो स्वाइन फ्लू के लिहाज से हाई रिस्क श्रेणी में आते हैं। इनमें बदायूं का नाम भी शामिल है। स्वास्थ्य निदेशालय से निर्देश मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने आरआरटी का गठन करने के साथ जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना दिया है। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने संक्रामक रोग नियंत्रण सेल प्रभारी डॉ. कौशल गुप्ता के नेतृत्व में निगरानी टीम का गठन किया है। निजी नर्सिंगहोम को भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर स्वाइन फ्लू का कोई संदिग्ध मरीज उनके यहां आता है तो वह इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की संक्रामक रोग नियंत्रण सेल को सूचना देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें