बदायूं में निरीक्षण करते एडी हेल्थ
- फोटो : अमर उजाला
बरेली मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. दीपक अहोरी ने जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का दौरा किया। महिला अस्पताल में दो दिन पहले एडीएम प्रशासन को दौरे में 12 डॉक्टर और 39 कर्मी अनुपस्थित मिले थे।
यहां से लगातार शिकायतें एडी हेल्थ के पास पहुंच रही थीं। एडी ने महिला अस्पताल की सीएमएस रेखा रानी से कहा कि आपका काम हमारी समझ मे नहीं आ रहा।