यहां बता दें कि पूर्व में जिला स्तर की कट ऑफ मेरिट जारी की गई थी। बाद में प्रदेश स्तर की कट ऑफ मेरिट जारी की गई। जो काफी ऊंची गई। इसके विरोध में प्रदेश के कई जिलों से काउंसिलिंग को पहुंचे अभ्यर्थियों ने डायट प्राचार्य राजीव कुमार दिवाकर का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। तब सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग करा ली गई। दूसरे दिन महिला अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग को बुलाया गया। चूंकि मेरिट काफी ऊंची गई है सो अभ्यर्थियों की संख्या भी गिनी-चुनी रह गई है। हालांकि काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे। उनका कहना था कि पहले दिन जिन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई है उन्हीं को वरीयता दी जाएगी। इस पर प्राचार्य ने कहा कि जो कट ऑफ मेरिट में आएंगे उन्हीं को प्रवेश मिलेगा। नियमानुसार ही कार्रवाही चल रही है। उनके समझाने पर अभ्यर्थी शांत हुए। इधर, डायट से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे दिन मात्र दो महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। एक के अभिलेख पूरे नहीं थे जिसकी वजह से उसकी काउंसिलिंग नहीं की गई।