पिछले चार-पांच दिन से जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी जारी रहा। पुलिस ने स्टेशन रोड की दुकानों के सामने बने स्लैब भी तुड़वा दिए। टिनशेड भी हटवा दिए गए। शाम तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान की वजह से घंटों तक खलबली का माहौल रहा। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि जो दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अगली बार अतिक्रमण स्थल पर से दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया जाएगा।