फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी और बीकॉम की कक्षाएं शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौजवान एकता मंच की बैठक में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शेखर सक्सेना ने कहा कि नगर में कोई भी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज न होने से क्षेत्र की गरीब छात्राओं को आगे पढ़ाई करने का मौका नहीं मिल पाता है। इसके अलावा नगर में एक मात्र राजकीय डिग्री कॉलेज में कला संकाय होने के कारण कॉमर्स और साइंस वर्ग के छात्रों को इंटर से आगे पढ़ाई करने के लिए बाहर जाना पड़ता है। जहां उनका समय और धन दोनों बर्बाद होते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए वह शीघ्र नगर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज में बीएससी-बीकॉम की कक्षाएं संचालित कराएं। ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिल सके। बैठक में छात्रों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सूर्यप्रकाश देवल, आशीष कुमार, अनिल प्रजापति, शिवम वर्मा, आलोक सक्सेना, गोविंद देवल, बालकिशन, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें