फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलाव तापते समय बोतल फटने से भाई-बहन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। अलाव पर ताप रहे सगे भाई-बहन घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गूराबरेला में शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के अंदर लोहे के तसले में जल रहे अलाव में तेज धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि अलाव में धोखे से एक कांच की बोतल चली गई थी। गर्म होने पर बोतल तेज धमाके के साथ फट गई। पास बैठकर अलाव ताप रहे शिवानी (7) और शिवम (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी 112 ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनों की हालत गंभीर है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें