फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो घरों के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
बिल्सी में चोरी के बाद विकास के घर में फैला पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। शुक्रवार रात मोहल्ला संख्या छह में दो घरों के ताले तोड़कर चोर 45 हजार रुपये समेत लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। दोनों ही गृहस्वामी अपने गांव गए हुए थे। मोहल्ले के लोगों ने जब घरों के ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना पर दोनों गृहस्वामियों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या छह में विकास माहेश्वरी पुत्र अशोक माहेश्वरी निवासी ग्राम बांस बरोलिया और सुरेश चंद्र शर्मा पुत्र टीकाराम शर्मा निवासी ग्राम खौंसारा के आमने-सामने मकान बने हुए हैं। दोनों लोग शुक्रवार को ताला डालकर अपने गांव चले गए थे। रात में चोरों ने इन दोनों के मकानों को अपना निशाना बना लिया।
घरों के मुख्य दरवाजे पर लगे तालों को तोड़कर चोरों ने विकास माहेश्वरी के घर से बीस हजार रुपये के अलावा सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली, जबकि सुरेश चंद्र शर्मा के घर से 25 हजार रुपये समेत सवा लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पुलिस नियमित रात्रि गश्त नहीं करती, इसकी वजह से चोर सक्रिय रहते हैं। एक रात में नगर में हुई चोरी की दो घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें