बिल्सी। उझानी 132 पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए की बिजली लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। इसकी वजह से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक ठप रही। शाम सात बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों को राहत मिली।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उझानी पावर स्टेशन से नगर को आ रही मुख्य लाइन से गांव रोहान के पास अचानक एक पेड़ की टहनी टकराने से फाॅल्ट हो गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के लोगों का कहना है कि उझानी-बिल्सी के बीच मुख्य लाइन में आए दिन फाॅल्ट होते रहते हैं। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन में बरसात और हवा के कारण फाॅल्ट आ गया था, जिसे दूर कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद