दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक साल से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है।
मंगलवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। किसी तरह उनके परिवार वालों को जानकारी हो गई। उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। परिवार वालों ने लड़की से पूछा तो उसने बताया कि वह लड़के से शादी करना चाहती है। इसको लेकर दोपहर तक गांव में पंचायत चलती रही, लेकिन युवक और उसके परिवार वाले शादी करने को तैयार नहीं हुए। इससे प्रेमिका ने कोतवाली में जाकर उसके खिलाफ तहरीर दे दी। उसका कहना है कि युवक पिछले एक साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद