बदायूं। उघैती क्षेत्र में एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। थाना क्षेत्र के गांव गर्वी पट्टी मे रहने वाले ओमपाल का 16 वर्षीय बेटा आज्ञानेंद्र उर्फ राजकुमार गुरुवार सुबह किसी काम की कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन फिर भी किशोर का पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को भी वह उसे काफी तलाशते रहे, लेकिन किशोर का सुराग नहीं लग सका। उन्होंनें थाना पुलिस को इसकी सूचना देते हुए किशोर की बरामदगी की मांग की है।