फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कक्षा एक व दो के लिए मिल गईं किताबें, वितरण जल्द

विज्ञापन
बे​सिक ​शिक्षा विभाग की तरफ से प्राप्त किताबों को केंद्र पर रखवाया गया, जल्द ही इनका वितरण कराय
विज्ञापन
बदायूं। जिले के परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक व दो में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एनसीईआरटी की किताबें बेसिक शिक्षा विभाग को प्राप्त हो गईं हैं। जल्द ही इन किताबों का वितरण स्कूलों में करा दिया जाएगा ताकि छात्र-छात्राएं नई किताबों से पढ़ाई शुरू कर सकें।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए मार्च-अप्रैल में किताबें मिल गईं थीं। इन किताबों के सभी विद्यालयों में पहुंचने के बाद उनका वितरण करा दिया गया था। कक्षा एक व दो के छात्र-छात्राओं की किताबें नहीं मिलीं थीं। अब जनपद को करीब डेढ़ लाख किताबें प्राप्त हो गईं हैं। अब विभाग इन किताबों का सत्यापन कराएगा। उसके बाद संख्या के अनुसार बीआरसी केंद्रों पर इन पुस्तकों को भिजवाया जाएगा।
बीआरसी से संबंधित स्कूलों तक किताबाें का वितरण किया जाएगा। किताबों को लेने के लिए शिक्षकों को बीआरसी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें मिल गईं हैं। जल्द ही इनका वितरण करा दिया जाएगा ताकि छात्र-छात्राओं को इन किताबों के माध्यम से पढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें