फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के पीछे पड़ा मिला शाहजहांपुर के फेरी वाले का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक मंगलवार को पेट्रोल पंप के पीछे शाहजहांपुर के 54 वर्षीय फेरी व्यापारी अलीशेर का शव पड़ा मिला। वह रविवार सुबह मोपेड लेकर दिल्ली से शाहजहांपुर लौट रहे थे। उनकी मोपेड पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली। फिलहाल परिवार ने लूट से इन्कार किया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव भंडेरी निवासी अलीशेर (54) कुछ माह पहले दिल्ली में कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके बेटे सलीम के मुताबिक अलीशेर का कुछ सामान दिल्ली में था। इसलिए वह पांच दिन पहले सामान लाने को मोपेड से दिल्ली गए थे। वहां उनकी तबीयत खराब हो गई। वह चार दिन दिल्ली में रुके। रविवार सुबह वह शाहजहांपुर को रवाना हुए। सलीम ने बताया कि उसकी दोपहर तक पिता से मोबाइल पर बात हुई थी। तब तक वह गुन्नौर पहुंच गए थे। इसके बाद पिता का मोबाइल बंद हो गया।
इधर, मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के नजदीक पेट्रोल पंप के पीछे अलीशेर का शव मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कागजातों और मोबाइल से पहचान की। बाद में परिवार वालों को सूचना दी गई। कुछ सामान शव के नजदीक पड़ा था जबकि उनकी मोपेड पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली। पंप के कर्मचारियों ने बताया कि यह मोपेड सोमवार से यहां खड़ी है। उसे कौन खड़ा करके गया था। इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सलीम ने बताया कि पिता जो सामान ला रहे थे वह सब नजदीक पड़ा मिल गया है। इसमें लूटपाट नहीं लग रही है लेकिन हत्या हो सकती है। अलीशेर का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनकी मौत कैसे हुई, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पहले पोस्टमार्टम कराएंगे। उसके आधार पर अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें