फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव के बाहर फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा में शनिवार रात किसान प्रकाश (42) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव गांव से बाहर फंदे से लटका मिला। परिवार वालों के अनुसार, प्रकाश काफी समय से बीमार चल रहे थे। परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ग्राम ककोड़ा निवासी प्रकाश खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार वालों का कहना है कि प्रकाश कई साल से बीमार थे। उन्हें क्या बीमारी थी, परिवार वालों ने इसकी जानकारी देने से इन्कार कर दिया। शनिवार दोपहर प्रकाश अपना घर बनवाने के लिए कुछ सामान भी खरीदकर लाए थे। शाम को उन्होंने खाना खाया और अपनी चारपाई पर जाकर सो गए।
सुबह उनके परिवार वाले सोकर उठे, उन्होंने प्रकाश को घर में नहीं देखा। इसके कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि प्रकाश का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। इससे परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई और किसान के शव को पोस्टमार्टम कराया। परिवार वालों ने थाना पुलिस को लिखकर दिया है कि उन्होंने बीमारी की वजह से आत्महत्या की है। हालांकि गांव में चर्चा है कि उन्होंने पारिवारिक विवाद के चलते जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें