ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में छोटे बच्चों की पूल पार्टी आयोजित की गई। बच्चों ने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। उन्होंने स्वीमिंग पूल का आनंद लिया। फिल्मी धुनों पर थिरके और अपने-अपने मनपसंद भोजन को एक साथ मिलकर खाया। प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में सामाजिक के साथ एकता की भावना प्रबल होती है। इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरता, अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरता, अनीता धमीजा, ईशान मेंहदीरता पार्टी में उपस्थित रहे। आयोजन में अजय शर्मा, श्रुति शंखधार, दिव्या, सुप्रिया, दीपमाला, पूनम नारंग, आशुल, लुबना आदि का सहयोग रहा।