फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो से आ रही सास-बहू के जेवर बैग से उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बरेली से मंगलवार शाम शादी समारोह में से लौट रहीं सास-बहू के बैग से किसी ने जेवर उड़ा दिए। पीड़ितों ने सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नगर मोहल्ला संख्या एक खैरी रोड निवासी रिहाना बेगम पत्नी अली अहमद मंसूरी मंगलवार शाम अपनी पुत्रवधू शाबिया पत्नी सलीम अहमद और बच्चों के साथ बरेली से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार को बिल्सी को लौट रही थीं। वह बदायूं से एक टेंपो में बैठ गईं। टेंपो ड्राइवर ने उनके बैग को छत पर रख दिया। शाम को घर लौटी सास-बहू थकावट होने के कारण सो गईं। दोपहर में उन्होंने बैग को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बैग में रखे सभी सोने के आभूषण गायब थे। इसके बाद पीड़ितों ने सूचना पुलिस को दी है। उन्होंने शक जताया है कि जेवर टेंपो से ही किसी शातिर ने उड़ाए हैं। टेंपो ड्राइवर भी शक जताया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें