फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में और बढ़ गए ब्लैक स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अक्सर ब्लैक स्पॉट को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। हर साल उन्हें जिले में चिह्नित भी किया जाता है, लेकिन सुधार को लेकर अधिकारी संजीदा नहीं हैं। इससे जिले में लगातार सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। एक माह में करीब 25-30 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां देते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल जिले में 32 ब्लैक स्पॉट थे, लेकिन जब दिसंबर 2023 में सर्वे कराया गया तो उनकी संख्या बढ़कर 41 तक पहुंच गई। यह जिम्मेदारों के लिए सबसे बड़ा सवाल है।
पिछले साल जिले में 32 ब्लैक स्पॉट थे। उनका सर्वे नवंबर-दिसंबर 2022 में कराया गया था। तब जिले में 32 ब्लैक स्पॉट की संख्या निकलकर सामने आई थी। इस पर सड़क सुरक्षा समिति ने इन ब्लैक स्पॉट पर सुधार कराने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग के अधिकारियों को दी थी। तब से कुछ ब्लैक स्पॉट पर सुधार भी कराया गया, लेकिन सभी ब्लैक स्पॉट पर काम नहीं हो सका। न तो वहां जेबरा पट्टी लगवाई गई और न ही कोई संकेतक बोर्ड लगवाया गया, जिससे अधिकतर ब्लैक स्पॉट जैसे की तैसे पड़े रहे।
विज्ञापन

एक बार फिर सड़क सुरक्षा समिति ने दिसंबर 2023 में जिले के सभी मार्गों का सर्वे कराया। इसमें परिवहन विभाग के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल रहे थे। इस सर्वे में ब्लैक स्पॉट की संख्या बढ़कर 41 हो गई। अब फिर से इन पर सुधार कराने का दावा किया जा रहा है। इन पर कितना सुधार होगा, यह तो समय ही बताएगा।

ये चिह्नित किए गए हैं ब्लैक स्पॉट
- एआरटीओ चौराहा, ओरछी चौराहा, भटपुरा, मदनजुड़ी, रेहड़िया चौकी, मीना ढाबा कस्बा वजीरगंज, सरदार पटेल चौराहा, संतोख सिंह तिराहा, मंडी तिराहा, अभियासा, जरीफनगर तिराहा, दहगवां चौराहा, उस्मानपुर, सिलहरी माेड़, पहलवान ढाबा, कौल्हाई, मुजरिया चौराहा, हजरतगंज ढाबा के पास, किसरुआ मोड़, डहरपुर मोड़, पापड़ पुलिया, गनगोला, बेलाडांडी मोड़, रानेट चौराहा, बराही मोड़, सुखौरा मोड़, नेता झुकसा मोड़, ढिलवारी पुलिया, आंवला चौराहा, दातागंज तिराहा, कछला गंगा घाट पुल, बितरोई मोड़, जिरौली मोड़, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, बरेली बाईपास कट, मलगांव फाटक, घटपुरी, विजय नगला चौराहा, करतोली मोड़, रसूलपुर और बहेड़ी मोड़ आदि ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।

सबसे ज्यादा खतरनाक हैं ये ब्लैक स्पॉट
जिले में सबसे ज्यादा खतरनाक ब्लैक स्पॉट सरदार पटेल चौराहा, बरेली हाईवे का कट, नवादा चौकी चौराहा, बाईपास का आंवला चौराहा, बहेड़ी मोड़ और राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा हैं। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं।

दिसंबर 2023 में जिले में सर्वे हुआ था। उसके अनुसार जिले में 41 ब्लैक स्पॉट हैं। इन पर सुधार का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन पर सुधार कराया जा रहा है। - अंबरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें