घटपुरी में हाईवे पर बैठे कार्यकतओं को संबोधित करते भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना।स्रोत
कहा भाजपा अन्नदाताओं की आवाज को दबाने का कर रही काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। किसान आंदोलन को लेकर भाकियू टिकैट गुट के किसान नेताओं ने बिनावर में मंगलवार को हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। जाम कर दिया। हाईवे पर ट्रैक्टर खड़ा व दरी डालकर भाकियू पदाधिकारी बैठ गए। जिससे वहां पर जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंचे, तहसीलदार सदर सुरेंद्र कुमार ने भाकियू नेताओं से बात की। समझाबुझा कर उनको हाईवे से हटा दिया।
बिनावर में धरने को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की ताकत का आजमाने का काम ना करें। दिल्ली में किसानों पर गोली चलवाना, दिल्ली जाने से रोक लगाना। संविधान के विपरीत कार्य है। आंदोलन करना मौलिक अधिकार है। विश्व व्यापार संगठन का पुतला दहन करके प्रधानमंत्री के नाम संबोधन ज्ञापन तहसीलदार सदर सुरेंद्र कुमार के लिए सौंपा गया। इसके अलावा सहसवान, इस्लामनगर के नूरपुर पुनौनी में जोरदार तरीके से ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर धरना प्रदर्शन दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार, तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह, चौधरी सौदान सिंह, नरेंद्र कुमार सक्सेना, अर्जुन सिंह, फैयाज अली, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे।