बदायूं। भाकियू टिकैत की बृहस्पतिवार को चित्रांश नगर में आयोजित बैठक में 16 फरवरी को भारत बंद की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में किसानों का शोषण किया जा रहा है। बैठक के बाद गुनौरा वाजिदपुर, जजपुर, जिरौलिया, अल्लापुर भोगी, सिरसौली आदि गांवों में किसानों ने संपर्क भी किया। इस मौके पर रामबाबू कश्यप ,कमल कश्यप, तिलक, चंदन, नरेंद्र कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद