फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम की मां जन्मतिथि पर किया रक्तदान

विज्ञापन
उझानी में ब्लड डोनेशन कैंप शुरू कराते भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
उझानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की जन्म तिथि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सबसे पहले नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने रक्तदान किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं समेत 14 अन्य लोगों ने रक्तदान किया। देवेश गुलाटी अब तक 54 बार रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान करने पहुंचे कार्यकर्ताओं का चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार की मौजूदगी में डॉ. हरीश कुमार और आयुष रस्तोगी ने पंजीकरण कराया। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि जरूरतमंद को रक्त मुहैया कराना सबसे बड़ा दान है। इस मौके पर किशनचंद्र शर्मा, राहुल शंखधार, राजीव गोयल, विवेक राष्ट्रवादी, प्रभाकर मिश्रा, गोविंद सपरा, प्रेमपाल कश्यप, गोविंद मित्तल, पवन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें