बदायूं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने प्रदेश मंत्री अरशद अल्वी को सदस्यता अभियान ब्रज क्षेत्र का सह-प्रमुख नियुक्त किया है।
अरशद अल्वी ने कहा कि सदस्यता अभियान का प्रथम चरण एक से 25 सितंंबर तक चलेगा। वर्तमान में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता शून्य कर दी गई है। अब सभी को भाजपा का पुनः सदस्य बनना होगा। प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के 2575 बूथों पर पांच लाख 15 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देश भर में सदस्यता अभियान चलाएगा। संवाद